Fastblitz 24

पुलिस अधीक्षक ने ह़ॉल में बैठक करके रिक्रूट आरक्षियों की समस्यों को पूछा

 

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय ह़ॉल में रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को पूछा और उनके प्रशिक्षण के संबन्ध में निर्देश दिये हैं। गुरूवार के दिन पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट प्रशिक्षुओं का सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य, प्रशिक्षण की स्थिति व अन्य व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनके समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश प्रदान किया। सम्मेलन में प्रशिक्षुओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया से संबंधित सतर्कता, साइबर सुरक्षा, आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग तथा व्यवहारिक पुलिसिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षुओं को नैतिक मूल्यों, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। सम्मेलन के दौरान प्रशिक्षुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने विचार एवं समस्याएं साझा कीं। पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण के प्रत्येक पहलू को गंभीरता से ग्रहण करें ताकि वे भविष्य में एक सक्षम, संवेदनशील एवं तकनीकी रूप से दक्ष पुलिस कर्मी के रूप में समाज की सेवा कर सकें। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रशिक्षण प्रभारी एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज