जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में करीब बीस दिन पूर्व एक पति ने अपनी पत्नी की गर्दन मरोड़ दी, जिसकी शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई है। ज्ञात हो कि बीस अक्टूबर को उक्त गांव निवासी राहुल गौतम का पत्नी सुचेता से कुछ कहा सुनी हो गई। गुस्से में आए पति ने अपनी पत्नी की गर्दन को ऐसे मरोड़ दिया जैसे कोई मुर्गा की गर्दन मरोड़ देता है। इतना ही नहीं गर्दन मरोड़ देने के बाद पति उसे वही अचेतावस्था में छोड़कर फरार हो गया।

विवाहिता महिला काफी देर तक वही दर्द से तड़पती बिलखती हुई पड़ी रही। कई घंटे बीत जाने के बाद जब यह जानकारी उसकी मायके पवारा थाना क्षेत्र के ग्राम वामी उसके पिता शिव शंकर को हुई तो वह बेटी के ससुराल पहुंचकर अचेत पड़ी पड़ी हुई बेटी को वहां से उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा था। 23 नवंबर की शनिवार सुबह लगभग 9 बजे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने विवाहिता की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जलालपुर ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों के खिलाफ यानी पति ससुर सास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि पति और सास अभी भी पुलिस पकड़ के काफी दूर है।


Author: fastblitz24



