वाइट हाउस में इस महीने डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के बीच बातचीत तनावपूर्ण हो गई थी। एक्सियोस ने मंगलवार को अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीत काफी तनावपूर्ण हालात में बातचीत हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि इजरायल को लेकर ये बातचीत मुश्किल स्थिति में पहुंच गई थी।

एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी क्राउन प्रिंस सार्वजनिक तौर पर काफी दोस्ताना माहौल में बात कर रहे थे और एक दूसरे की तारीफ कर रहे थे, लेकिन उनकी बंद कमरे में हुई बातचीत काफी तनावपूर्ण हो गई थी। स्थिति नोंकझोंक की थी और ऐसा इजरायल को मान्यता देने वाले अब्राहम अकॉर्ड की वजह से हुआ था। अधिकारियों ने कहा है कि अब्राहम अकॉर्ड को लेकर सऊदी अरब ने जो जवाब दिया है, उसे सुनकर डोनाल्ड ट्रंप काफी निराश हुए हैं।


वाइट हाउस में बिन सलमान के साथ एक पब्लिक मीटिंग के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें सऊदी क्राउन प्रिंस से सऊदी-इजरायल के रिश्ते में सामान्यीकरण को लेकर बातचीत के दौरान सकारात्मक जवाब मिला है। इस दौरान बिन सलमान ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका देश अब्राहम समझौते का हिस्सा बने, लेकिन यह भी तय किया जाए कि दो-राज्य समाधान का रास्ता पक्का हो जाए।” लेकिन जब डोनाल्ड ट्रंप ने बंद कमरे में होने वाली बातचीत के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस से अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होने के लिए प्रेशर बनाना शुरू किया तो मोहम्मद बिन सलमान भड़क गये। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से साफ शब्दों में कहा कि इजरायल और हमास युद्ध के बाद सऊदी अरब की जनता की राय बहुत ज्यादा इजरायल के खिलाफ है।
Author: fastblitz24



