Fastblitz 24

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर निकाला यूरोपीय देशों पर गुस्सा

 

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यूरोप के देशों पर निशाना साधा है। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि यूरोप बहुत बुरी दिशा में जा रहा है, जिसका खामियाजा उसे उठाना पड़ सकता है। ट्रंप ने हाल ही में नई सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी में बड़े पैमाने पर माइग्रेशन को लेकर यूरोप की कड़ी आलोचना की थी। ट्रंप ने कहा था कि माइग्रेशन की वजह से यूरोप सभ्यता के खत्म होने का सामना कर रहा है। अब एक बार फिर उन्होंने यूरोप को अपने निशाने पर लिया है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘यूरोप कुछ बुरी दिशाओं में जा रहा है। यह लोगों के लिए बहुत बुरा है। हम नहीं चाहते कि यूरोप इतना बदल जाए। यूरोप को बहुत सावधान रहना होगा। वे बहुत सी चीजें कर रहे हैं लेकिन हम यूरोप को यूरोप ही रखना चाहते हैं।’ यूक्रेन युद्ध और दूसरे कई मुद्दों पर ट्रंप ने यूरोप को लेकर लगातार नाराजगी जताई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज