
तेहरान. ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दखल देने की धमकी दी है। इस पर तेहरान की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप को चेताया गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सलाहकार अली लारीजानी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरानी विरोध प्रदर्शनों में अमेरिका की दखलअंदाजी से पूरे इलाके में अराजकता फैल जाएगी। खामेनेई के एक ओर सलाहकार शामखानी ने यहां तक कह दिया है कि ईरान को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी हाथ को टारगेट पर पहुंचने से पहले काट दिया जाएगा। ट्रंप समझ लें कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारे लिए स्पष्ट रेड लाइन है।


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ईरान में रविवार से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों पर अपने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरानी सरकार प्रदर्शनकारियों को मार रही है और विरोध को बलपूर्वक दबा रही है। अमेरिका इस ज्यादती को दूर से बैठकर नहीं देख सकता है। अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका प्रदर्शनकारियों के बचाव के लिए कूदेगा।
Author: fastblitz24



