जौनपुर। जिल में शाहगंज रोड पर गोरारी गांव के पास बुधवार की सुबह बालू से लदा ट्रेलर सड़क किनारे खड़े गिट्टी से लदे डंपर से टकरा गया। मालूम हो कि बिहार निवासी ट्रेलर चालक धर्मेंद्र कुमार बालू लेकर अंबेडकरनगर की ओर जा रहे थे। गोरारी के पास घने कोहरे के बीच उन्हें झपकी आ गई, जिससे उनका ट्रेलर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गया। डंपर चालक जितेंद्र कुमार वर्मा अपने खलासी किशन यादव के साथ मिर्जापुर से गिट्टी लादकर बेलघाट सिकड़ीगंज गोरखपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गोरारी के पास चाय पीने के लिए उन्होंने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। जब चाय पीकर डंपर पर चढ़ने ही वाले थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।

Author: fastblitz24



