Fastblitz 24

पुलिस मुठभेड़ के दौरान दूसरा फरार बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

 

जौनपुर। मीरगंज पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान गो.तस्करी करने वाले अंतर्जनपदीय एक गौतस्कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया बदमाश फरार चल रहा था। बदमाश के फायर करने पर पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में फायर कर दिया। पुलिस की गोली गौतस्कर बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया है। पुलिस ने कब्जे से एक मोटर साईकिल व अन्य समान बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार 10 फरवरी को एक पिकअप पर सवार दो अपराधी जिसमें से एक अपराधी मो सलमान पुत्र मेराज निवासी ग्राम माहुल थाना अहरौला जिला आजमगढ़ को गोली लगी थी घायल अवस्था में मौके से मय पिकअप के गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार उसमे शामिल दूसरा अपराधी मोनू उर्फ बलवन्त बघेल पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम रामनगर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर का फायदा उठामे हुए मौके से फरार हो गया था जो उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस ने फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए टीमों को गठित कर लगातार गिरफ्तारी का प्रयास करते हुए जगह. जगह दबिश दे रही थी।

बुधवार को थाना मीरगंज पुलिस गोधना बाजार में संदिग्ध वाहनों की चेंकिग कर रही थी कि एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पीछे की तरफ ही अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उक्त घटना की सुचना कंट्रोल रुम को दी और आगे से घेराबन्दी कराया। बदमाश ने सेमरी अन्डरपास पुलिया के बगल में घिरता हुआ पाकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस की टीम ने जवाबी कार्यवाही में फायर कर दिया, जिसमें से एक गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान मोनू उर्फ बलवन्त बघेल पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम रामनगर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 23 वर्ष है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक 315 बोर की जिंदा कारतुस, एक 315 बोर का खोखा व एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस बरामद किया। फिल्हाल पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामला पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज