Fastblitz 24

मुंबई में प्रधान की हादसे में मौत, परिजनों में शोक की लहर

 

जौनपुर। जिले के ग्राम भरथानी के प्रधान रामधनी यादव की मुंबई में हुए हादसे में मौत हो गई है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रधान रामधनी यादव अपने रिश्तेदारों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई आए हुए थे। वो ऑटो से मुंबई घूमने के लिए निकले थे लेकिन मुंबई के मुलुंड में मेट्रो निर्माण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में अपनी जान गवां बैठे। दो दिन बाद वो जौनपुर वापस लौटने वाले थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के कई नेता उनके घर पर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंच गयें हैं। प्रधान की मौत के बाद उनके परिवार को सरकार की तरफ से पांच लाख रूपये मुआवजा देने की बात समाने आई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज