Fastblitz 24

भारत.पाक मुकाबले से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजन

 

जौनपुर। जिले के शीतला धाम चैकियां में भारत.पाक मुकाबले से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजन किया गया है। बता दें कि आज 15 फरवरी को दो मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजन के दौरान हाथ में क्रिकेटर से जुड़ी फोटो लेकर जीत की कामना की गई। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच आज 15 फरवरी को दो मुकाबले खेले जाएंगे। शाम को जहां भारतीय पुरुष टीम का टी20 वर्ल्‍ड 2026 में सामना पाकिस्तान से होगा। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेला जाना है।

इससे पहले भारत और पाकिस्‍तान की महिला टीमें भी एक दिलचस्प मुकाबले में आमने.सामने होंगी। ये मुकाबला इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट पूरे एशिया के युवा महिला खिलाड़ियों के लिए एक जरूरी प्लेटफॉर्म है। यह उभरते हुए क्रिकेटरों को कॉन्टिनेंटल लेवल पर खुद को साबित करने का मौका देता है। राधा यादव की लीडरशिप में इंडिया ए डिफेंडिंग चैंपियन है। लेकिनए इस बार उनके कैंपेन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज