Fastblitz 24

क्रिकेट मैच खेलने आए खिलाड़ी की पल्सर बाइक चोरी

 

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र शकर मंडी पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज ग्राउंड पर जेपीएल क्रिकेट मैच खेलने आए एक खिलाड़ी की पल्सर बाइक चोरी हो जाने से खिलाड़ियों सहित क्रिकेट प्रेमियों में आज तक बाइक के न मिलने के कारण आक्रोश व्याप्त है।

बताया जाता है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मिंयापुर मोहल्ला निवासी पंकज निषाद पुत्र लालजी निषाद गत दिनों मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में हुए जेपीएल क्रिकेट मैच को किसी टीम से खेलने के पहले पल्सर गाड़ी खड़ी कर ग्राउंड में चले गए। इसी दौरान चोरों ने पल्सर गाड़ी को उड़ा लिया। पहले तो पंकज निषाद ने गाड़ी को काफी तलाश किया नहीं मिलने पर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देखकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज