Fastblitz 24

अज्ञात कारणों से लगी आग में जले तीन मढहे

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मापुर गांव की निषाद बस्ती में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में तीन रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए, जिससे तीन परिवारों की पूरी गृहस्थी तबाह हो गई और भारी नुकसान हुआ।

आग से सर्वाधिक नुकसान सीता निषाद का हुआ। उनके मड़हे में रखे कपड़े, कीमती जेवरात, बिस्तर, अनाज और कुछ नकद रुपये जलकर खाक हो गए। कैलाश निषाद का बिस्तर, चावल, गेहूं और पशुओं के लिए रखा भारी मात्रा में भूसा भी आग की भेंट चढ़ गया। फौजदार निषाद की गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

आग की लपटें देखकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। उन्होंने अपने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी थी। हालांकि, तब तक पीड़ितों का सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने हुए नुकसान का जायजा लिया और क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट पीड़ित परिवारों को उचित सरकारी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज