Fastblitz 24

चेतना का होली मिलन समारोह: रंग-गुलाल, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी यादगार शाम

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था अध्यक्ष जेएफएम सरला महेश्वरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सचिव वंशिका सिंह द्वारा सभी सदस्यों एवं अतिथियों का अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत-अभिनंदन करने से हुई।कार्यक्रम का संचालन एवं शुभारंभ सचिव वंशिका सिंह ने गणेश वंदना के साथ किया। राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी ने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया, जिसमें ब्रज की होली की सुंदर झलक देखने को मिली।
इसके बाद बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। जेजे विंग चेयरपर्सन मायरा सिंह, समृद्ध शर्मा, वंशिका, ज्ञानेश्वरी और जान्हवी कश्यप ने अपने नृत्य से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। समारोह के दौरान मनोरंजनात्मक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगीता सेठ, प्रदीप सेठ, रजनी साहू और रोशनी केसरवानी विजेता बने।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पूर्व अध्यक्षों मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, चारु शर्मा, कल्पना केसरवानी और संगीता सेठ द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य रहा, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद अध्यक्ष सरला महेश्वरी, अनीता गुप्ता, ज्योति शाह, ममता कश्यप और ज्ञानेश्वरी गुप्ता ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।

अंत में एलजीबी टीम द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुति दी गई तथा सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज