- सुख शांति वैभव संपन्न था देश – गंगा प्रसाद मौर्य
जौनपुर । मंगलवार की शाम क्षेत्र के शेरपुर गाँव में मौर्य समाज के लोगों द्वारा सम्राट अशोक का जन्मोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट अशोक के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन् किया गया तत्पश्चात् आये हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया

गायक राकेश जौनपुरी ने ऐतिहासिक गीतों से समां बाद दियागंगा प्रसाद मौर्य ने कहा महान सम्राट अशोक के शासन काल में देश सुख शांति वैभव से भरा था जिसके आज भी प्रतीक निशान अशोक स्तम्भ के रूप में मौजूद हैं उस समय के विभिन्न शिलालेखों व पत्थरों पर उकेरी गयी कलाकृतियों से तत्कालीन समाजिक सुव्यवस्थित जीवन का पता चलता है उस समय भारत सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अखण्ड प्रताप यादव वकील अहमद केशव मौर्य अवधेश मौर्य संदीप धर्मेन्द्र दिवाकर राज बलराम प्रमोद गंगा प्रसाद आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन मौर्य ने किया।


Author: fastblitz24



