Fastblitz 24

शाहगंज तहसील को 35 नए लेखपाल

नवनियुक्त लेखपालों को दिया गया नियुक्ति पत्र

,जौनपुर।  तहसील शाहगंज मुख्यालय पर बुधवार को नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में 35 लेखपालों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। एसडीएम ने सभी को अपने कर्तव्यों की जिम्मेदारी और ईमानदारी से पालन करने की बात कही।

तहसील स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय भी मौजूद रहे। बता दें कि शाहगंज तहसील में 45 नए लेखपालों की नियुक्ति हुई है, जिनमें से 35 लेखपालों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि लेखपाल का पद बड़ी जिम्मेदारी का होता है। इसमें राजस्व संबंधी मामलों में सीधे फील्ड पर काम करना और ग्रामीणों के साथ तारतम्य बैठाना होता है। इसके लिए जरूरी है कि लेखपाल अपनी जिम्मेदारी संजीदगी से निभाएं।

इस मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, लेखपाल विवेक सिंह, ऋतुराज चौधरी, विकास सिंह समेत राजस्व से जुड़े तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज