जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में स्थ्ति आजमगढ रोड पर होर्डिंग लगाते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत के मामले में ग्रामिणों के विरोध प्रदर्शन के बाद ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे होर्डिंग लगाते समय राजकुमार गौतम रमेश चंद गौतम उम्र 28 वर्ष की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर ग्रामिणों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया उसके बाद पुलिस ने ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि परिनों ने इस मामले को लेकर ठेकेदार के साथ साथ बिजली विभाग के कर्मचारी पर भी कारवाई की मांग की थी।

Author: fastblitz24



