
जौनपुर। जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जनपद में एक युवती को बुरी तरह से पीटकर सिपाही की वर्दी में एक हैवान ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पीड़िता अज्ञात युवती एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। पूरा मामला ये है कि जिले के थाना सुरेरी के ग्राम कोचारी के रहने वाले एक सिपाही इंद्रजीत उर्फ गौरव ने पहले युवती दीपू के सीने पर बेरहमी से जानलेवा हमला किया, उसके बाद उसके सर पर हमला कर दिया। दरिंदे के इस हमले से युवती अचेत होकर गिर पड़ी। पीड़िता को जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवती दीपू जिलाजीत की पुत्री है। आरोप ये भी है कि आरोपी युवक पुलिस की वर्दी पहनकर रौब जमाता फिरता है। जानकारी मिलने पर इस मामले में पुलिस ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 05/26 धारा 115(2)/352/351(2)/110 बीएनएस विवेचना संपादित की जा रही है। फिल्हाल पुलिस जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



