जौनपुर: जनपद जौनपुर के थाना खुटहन क्षेत्र से 16 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खुटहन पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अप्रैल 2025 को राजीव तिवारी पुत्र सुशील तिवारी निवासी ग्राम डिहिया, थाना खुटहन ने अपनी पुत्री रिचा तिवारी (उम्र 16 वर्ष) की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना खुटहन में दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि रिचा, जो इंटर कक्षा 11 की छात्रा है, 22 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे घर से निकली और देर रात तक वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद पता चला कि उसे रेहान पुत्र स्व. शहीद, निवासी सवंसा, थाना महाराजगंज, जनपद जौनपुर तथा उसका सहयोगी नीलेश तिवारी निवासी जनपद प्रतापगढ़, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं।


पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर 1 मई 2025 को अपराह्न लगभग 3:26 बजे मल्हनी बाजार से अभियुक्त रेहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Author: fastblitz24



