जौनपुर। थाना मडियाहूं पुलिस की टीम ने मारपीट व धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले को लेकर थाना मडियाहूँ के उप निरीक्षक प्रेमचन्द्र यादव मय टीम के साथ मारपीट व धमकाने के आरोपी छोटेलाल पुत्र पन्नालाल निवासी कुम्भ थाना मडियाहूँ उम्र करीब 35 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24



