जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र में पैसे को लेकर महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार बल्लीपुर निवासी संदीप उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 दिसंबर को जितेंद्र तिवारी उनके घर में घुस आया। आरोपी ने पुराने पैसे के लेन.देन को लेकर गाली.गलौज की। जब संदीप की पत्नी बबिता उपाध्याय ने विरोध किया, तो जितेंद्र ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में बबिता उपाध्याय को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोपी ने घर में रखा फर्नीचर भी तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजाराम ने बताया कि मामले की जांच कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Author: fastblitz24



