जौनपुर। जिले के बरसठी क्षेत्र में स्थित परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार की एक मासूम छात्रा से छेड़खानी के मामले में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। छात्रा से छेड़खानी के इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को निलंबन आदेश जारी किया।

आरोपी प्रधानाध्यापक रजनीश निषाद को मासूम छात्रा से छेड़खानी के मामले में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


पूरी घटना कुछ इस प्रकार है.”
यह घटना बीते 21 फरवरी को शनिवार की दोपहर करीब एक बजे की बताई गई है। कक्षा चार की एक मासूम छात्रा विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रजनीश निषाद के पास किसी कारण छुट्टी मांगने के लिए गई हुई थी। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रजनीश पर आरोप है कि उसी समय उसने मासूम छात्रा का हाथ पकड़ा और उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी।
मासूम छात्रा वहां से निकल घर पहुंची और अपने साथ घटित हुई घटना को अपनी मां से बताया। कक्षा चार की मासूम छात्रा से अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस को जानकारी मिलते उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक निलंबित करने की यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
Author: fastblitz24



