Fastblitz 24

पत्नी से विवाद के बाद घर से भागे युवक को ग्रामिणों ने चोर समझ कर पीटा

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी चेरई का पूरा गांव में मंगलवार की रात पत्नी से विवाद के बाद नाराज होकर घर से भागे एक युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीट दिया उसके बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

युवक ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी से विवाद के बाद उससे नाराज होकर घर से निकला था और भटकते हुए रात करीब 11 बजे कुरनी चेरई कापूरा एक बस्ती में टहल रहा था। ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर दौड़ा लिया जिसे खौफज़दा युवक भागते हुए जौनपुर.रायबरेली हाईवे होते हुए छाछो गांव की ओर भाग रहा था कि उसी समय पीछा कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर उसी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास उसे पकड़ कर पीट दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिकरारा पुलिस ने युवक को पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का नाम हिमालय कुमार गांव सेमनिया थाना गंभीरपुर जिला आजमगढ़ निवासी है। फिल्हाल पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक के परिजनों को थाने पर बुला कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज