Fastblitz 24

एपस्टीन के बाद अब फ्रांस से सामने आई (टीचर फाइल) भारत तक फैले तार

 

दुनिया भर में इस समय अमेरिका के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की चर्चा जोरों पर है। एपस्टीन फाइल में कई देशों के दिग्गज नेता और कारोबारियों के नाम शामिल हैं। इसके चलते कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को इस्तीफा तक देना पड़ा गया। अब ऐसा ही मामला फ्रांस में देखने को मिल रहा है।

फ्रांस में एक वकील एटियेन मांटो ने 79 साल के पूर्व टीचर जैक्स लेवेउगल की पहचान सार्वजनिक की है। खुलासा करते हुए वकील मांटो ने बताया कि लेवेउगल पर 5 दशकों से अधिक समय तक 89 नाबालिगों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप है। भारत सहित 9 देशों में फैले इस सामूहिक दुर्व्यवहार मामले में वकील ने गवाहों और पीड़ितों से गवाही देने की अपील की है।

पूर्व टीचर लेवेउगल पर आरोप है कि साल 1967 से 2022 के बीच 13 से 17 साल की आयु के नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराध किया था। वकील ने बताया कि नाबालिगों के खिलाफ कथित अपराध जर्मनी, स्विट्जरलैंड, मोरक्को, नाइजर, अल्जीरिया, फिलीपींस, भारत, कोलंबिया और फ्रांस के विदेशी क्षेत्र न्यू कैलेडोनिया में किए गए थे। लेवेउगल एक स्वतंत्र शिक्षक और प्रशिक्षक के रूप में काम करता था।

वकील मांटो ने बताया कि लेवेउगल ने 9 देशों की यात्राएं कीं। जिन स्थानों पर वह ट्यूशन देने और पढ़ाने के लिए बस गया, वहां वह युवाओं से मिलता था और उनके साथ यौन संबंध बनाता था। वकील ने जिन पीड़ितों से उन्होंने बात की है। उन्होंने बताया है कि आरोपी ने उन्हें विदेशी भाषाएं सीखने और उनकी संस्कृति की समझ को जगाने में काफी समय बिताया। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी का व्यक्तित्व जटिल है।

बता दें कि पूर्व टीचर जैक्स लेवेउगल का जन्म साल 1946 में एनेसी में हुआ था। साल 2024 में केस दर्ज होने के बाद आरोपी को हिरासत में है। वकील ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह नाम जानना जरूरी है क्योंकि इसका उद्देश्य संभावित पीड़ितों को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना है। कहा कि वकीलों ने पहले उनकी पहचान उजागर नहीं की थी, क्योंकि वे पहले तथ्यों की सत्यता सुनिश्चित करना चाहते थे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज