
जौनपुर। शनिवार को सी-टेट परीक्षा के दौरान दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद रविवार को एक और युवती को दूसरे की जगह सी-टेट की परीक्षा देते पकड़ लिया गया है। मालूम हो कि प्रतापगढ जिले के काशीपुर की रहने वाली युवती वंदना यादव जौनपुर की रहने वाली युवती की जगह परीक्षा देने आई थी। सी.टेट की पहली पाली में परीक्षा देने के लिए प्रकाश ग्लोबल स्कूल जगदीशपुर में परीक्षार्थियों की जांच हो रही थी। उसी समय युवती ने खुद को जिले के घनश्यामपुर की रहने वाली निवासी बताया। लेकिन उस दौरान मिलान मिसमैच होने पर वो पकड़ गई। पकड़े जाने के बाद युवती ने अपने भैय्या को बुलाने की बात बोलने लगी। पकड़े जाने के बाद युवती ने पुलिस से बताया कि वह अपनी सहेली नीलम यादव की जगह परीक्षा देने के लिए आई थी। इतना ही नहीं युवती ने फर्जी तरीके से प्रवेश पत्र और आधार कार्ड भी बनवा रखा था।


फिल्हाल पुलिस ने दूसरी युवती नीलम की जगह परीक्षा देने आई वंदना यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीते शनिवार को भी जिले में सी-टेट की द्वितीय पाली परीक्षा के दौरान टीडी पीजी कॉलेज में अनुराग चौबे निवासी तालामझवारा पोस्ट जलालपुर और विपिन सिंह निवासी शिवपुरी, खाखरू, फतेहपुर को गिरफ्तार किया था। इस मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही में लग गई है।
Author: fastblitz24



