Fastblitz 24

अजीत प्रजापति को बनाया बीजेपी का जिलाध्यक्ष

 

जौनपुर। भाजपा ने लंबे समय बाद जिले में अपने जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। पार्टी ने संघ से जुड़े अजीत प्रजापति को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है।शाहगंज तहसील के सुइथाकला ब्लॉक के अढ़नपुर रहने वाले हैं। वर्तमान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के घर से करीब दो किमी दूर के निवासी हैं।48 वर्षीय अजीत प्रजापति एमएए बीएड हैं। वह बचपन से ही संघ के विचारधारा से प्रभावित रहे।वर्ष 2013 के पहले करीब 15 साल तक आरएसएस में विभिन्न पदों पर रहे। 2013 से 2016 तक भाजपा के जिला मंत्री रहे।जबकि 2016.2019 तक जिला उपाध्यक्ष भी रहे। इस दौरान जौनपुर से सांसद बने डॉ केपी सिंह के भी प्रतिनिधि बने। साथ ही 2018 से 2020 और 2020 से 2023 तक माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य भी बनाए गए।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love