
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में बेटे से विवाद के बीच आक्रोशित पिता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बता दें कि विवाद दोनों की बीच हुआ विवाद इतना बढ गया कि अंत में आकर्षित होकर पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मालूम हो कि खुर्द गांव में रामनारायण यादव का अपने बेटे संजय यादव से विवाद हो गया। आखिर में क्रोधित पिता ने घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में गए और वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। इस वारदात से परिजन में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर जलालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।


Author: fastblitz24

