जौनपुर। सरपतहा पुलिस ने चेंकिग के दौरान एक व्यक्ति को एक देशी तमंचा व दो खोखा कारतुस व नगदी के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। सरपतहा थाने के उप निरीक्षक मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी मय के साथ क्षेत्र में रात के समय गस्त कर रहे थें कि उसी समय मुखबिर ने आकर सूचना दी कि छिचमपट्टी के तरफ से एक व्यक्ति मोटर साइकिल से आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर उस व्यक्ति को एकबारगी घेर कर पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसी समय उसके के पास से एक नाजायज देशी तमन्चा, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतुस, 2350 रुपये बरामद किया। पुलिस ने उसकी मोटर साइकिल को भी सीज कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामला पंजीकृत कर व्यक्ति को चालान न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।

Author: fastblitz24



