
जौनपुर। जिले में सिविल लाइंस कलेक्ट्रेट परिसर के पास रोजगार की नई गारंटी वाले पोस्टर पर में पीएम मोदी की तस्वीर पर किसी अज्ञात ने पान खाकर थूक दिया है। बता दें कि नगर क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर के पास 125 दिनों की रोजगार की गारंटी के नाम का एक पोस्टर लगवाया गया था। रोजगार वाले पोस्टर में आगे अब गांवों में अधिक रोजगार और हाथों में अधिक पैसों का भरोसा जैसी सरकार द्वारा बात लिखी गई थी। वायरल फोटो में इस रोजगार की गारंटी वाले पोस्टर में एक तरफ देश के पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की फोटो छपी हुई है। दूसरी तरफ मजदूरों की फोटो लगी हुई है। 125 दिनों की रोजगार की गारंटी लिखे पोस्ठर पर किसी अज्ञात ने पान खाकर थूक दिया। पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर पान का थूका हुआ निशान देखने के बाद लोग उसे देखने के लिए जुट गए। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात ने यूजीसी के विरोध में एैसा काम किया है। वहीं दूसरी तरफ बात करें तो यूजीसी वाले कानून पर सुप्रीम कोर्ट में मार्च तक की रोक लगा रखी हुई है। यूजीसी पर रोक के बाद जौनपुर समेत कुछ जिलों में अब यूजीसी को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है। हालांकि सरकारी पोस्ट पर पीएम मोदी की तस्वीर पर थूकने वाले अज्ञात का पता नहीं चल सका है।


Author: fastblitz24



