Fastblitz 24

कोटेदार पर प्राण घातक हमला करने वाला गिरफ्तार

 

जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस ने कोटेदार के उपर प्राण घातक हमला करने वाले महाकाल गैंग के एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मामले से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कोयरीडिहा चौराहे पर आपस में चर्चा कर रहें थें कि मुखबीर ने आकर सूचना दिया कि इटौरी बाजार में कोटेदार के उपर किए गए हमले व सिद्धिकपुर में हुई फायरिंग में शामिल प्रान्जल यादव इटौरी बाजार से इटौरी गाँव अपने फूफेरे भाई प्रीतम उर्फ मुलायम यादव के घर जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पहुंचकर प्रान्जल यादव पुत्र नरेन्द्र यादव निवासी ग्राम बसालतगंज थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ को हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर प्रान्जल ने बताया कि हम अपने फूफेरे भाई प्रीतम यादव व अपने महाकाल गैंग के साथियों के साथ इटौरी बाजार में मनोज सिंह कोटेदार पर जान लेवा हमला अपने फूफेरे भाई की मनोज सिंह कोटेदार की निजी दुश्मनी के कारण किया था और अपने गैंग के सदस्य राजगौरव श्रीवास्तव उर्फ लाला व ओमकार सिंह के कहने पर सिद्दिकपुर में रौनक सिंह को मारने पीटने गये थें लेकिन राज, गौरव श्रीवास्तव व ओमकार सिंह ने गोली चला दिया जिससे कालोनी के काफी लोग आ गये हम लोग अपनी जान बचाकर मौके से भाग गये। प्रान्जल अपने भाई प्रीतम यादव उर्फ मुलायम यादव व साथी मोहित यादव के साथ एक बाईक पर सवार होकर जा रहा था कि पुलिस वालों को देख कर वह मेहरावा क्रासिंग के पास यू टर्न लेकर भागने का प्रयास किया जिससे उसकी बाईक फिसल गई और वो लोग गिर गये। प्रान्जल ने पुलिस को बताया कि मै और मोहित यादव भागने में सफल रहे परन्तु मेरा फूफेरा भाई प्रीतम यादव पकड़ा गया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज