जौनपुर। थाना सुजानगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दबंग युवक पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार के दिन पीड़ित व्यक्ति आनंद कुमार शर्मा ने इसी थाना क्षेत्र के एक दबंग युवक वेद प्रकाश पटेल पर आरोप लगाते हुए बताया कि दबंग युवक ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके सिर फट गयें। सूचना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया लेकिन पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि पकड़े गये व्यक्ति को जमानत दे दी गई। आनंद शर्मा ने दबंग पर आरोप लगाते हुए बताया कि जानलेवा हमला करने वाले युवक ने अपने इंस्टाग्राम तीन घंटे में जमानत मिलने की पोस्ट कर रौब जमा रहा है।

Author: fastblitz24



