जौनपुर। श्री चित्रगुप्त सभा ने रूहटा भगवान चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की चित्र पर माल्यार्पण करके जयंती समारोह धूमधाम से मनाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। रमेश नाथ ने कहा कि आज दोनों महापुरुषों के पदचिन्ह पर चलने की जरूरत है तभी राष्ट्र का कल्याण होगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू भईया ने कहा कि जौनपुर में एक मात्र गोमती नदी पर पुल जो शास्त्री पुल नया पुल के नाम से जाना जाता है उस पुल पर दोनों तरफ लाल बहादुर शास्त्री जी द्वार बनाने की मांग शासन प्रशासन से किया।

प्रबंधक आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि आज कायस्थ एकता दिवस समारोह पूरे देश में मनाया जा रहा है हमें अपने महापुरुषों से सीख लेकर आगे बढ़ते रहना है। महामंत्री श्यामलकान्त श्रीवास्तव ने कहा कि धर्मशाला में जल्दी ही महापुरुषों की चित्र लगाई जाएगी। लोगो ने महात्मा गांधी जी लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे मे विस्तार से बताया और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संकल्प लिया कि 23 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा जो बारीनाथ मठ जौनपुर से निकल रही है उसे निष्ठापूर्वक सफल बनाने हेतु सभी उपस्थित सैकड़ों लोगों ने संकल्प लिया।


विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा दिनेश चन्द श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री मोहन शंकर श्रीवास्तव, डॉ जितेंद्र मोहन श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर प्रसाद पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, चित्रांश महासभा के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, कायस्थ एकता मंच जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, कायस्थ महासभा जौनपुर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट अभिषेक श्रीवास्तव जीक्की, अनुपम श्रीवास्तव, रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, संतोष निगम, रजत श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, संजय सिन्हा तारापुर, शिव शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, रजनीश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार पी टी आई, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार अस्थाना, संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, शिवम श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, अजय वर्मा अज्जू संतोष श्रीवास्तव अनीश श्रीवास्तव अतुल श्रीवास्तव, डॉ जितेन्द्र श्रीवास्तव, शिव श्रीवास्तव सुनील श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव शिवम् अस्थाना, सहित काफी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री चित्रगुप्त सभा के महामंत्री श्यामल कांत श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
Author: fastblitz24



