Fastblitz 24

ट्रैलर का पहिया सड़क में धसने से हुआ बड़ा गड्ढा

 

जौनपुर। जिले में नगर क्षेत्र के नईगंज में प्रयागराज जाने वाली रोड पर गुरूवार की सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक ट्रैलर का पहिया सड़क में धस गया। पहिया धसते ही ट्रैलर में बैठे चालक व अन्य साथी तुरंत नीचे कूद गए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैलर प्रयागराज की ओर से वाराणसी वाली रोड पर जा रही थी। आचानक नईगंज पेट्रोल पंप से कुछ दूर पहले ही पहुंची कि तभी उसका पहिया पूरी तरह से सड़क के अंदर जाकर धस गया। हालांकि ट्रैलर के पहिये के धसने से पहले वहां कोई गड्ढा मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी के कुछ देर बाद वहां मौजूद गड्ढे को गिट्टी से ढक दिया गया है। इस मामले को लेकर आसपास के लोगों में चर्चा है कि सड़कें दम तोड़ रही हैं। पुल कराह रहे हैं और कागज़ों में विकास 120 की स्पीड से दौड़ रहा है। सड़क में घुसे ट्रैलर की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज