Fastblitz 24

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के तेजगढ़ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम खुनदनपर गांव निवासी शेष नारायण पटेल का 25 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार पटेल अपनी बाइक से रविवार को बाजार से वापस लौट रहा था। जब वह तेजगढ़ के पास पहुंचा था कि उसी समय तेज रफ्तार से जा रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप के घायल हो गया। परिवार के लोग जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं गये। चिकित्सक ने गंभीर चोट लगने के कारण उसे जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज