Fastblitz 24

नील गाय से टकरा कर बाइक सवार व्यक्ति घायल

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में बिथार पेट्रोल पंप के पास नीलगाय से टकरा कर एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। गौराबादशाहपुर कस्बा के साधुनगर मोहल्ले निवासी 50 वर्षीय दिलीप सिंह उर्फ पिंटू सिंह सोमवार रात अपनी बाइक से किसी काम को लेकर जा रहें थे कि पेट्रोल पंप से आगे अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। दिलीप की बाइक नीलगाय से टकरा गई। इस टक्कर से वह अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हेलमेट पहने होने के कारण उनके सिर में चोट नहीं आई लेकिन हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। फिल्हाल उनका इलाज चल रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज