Fastblitz 24

इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार युवक का पैर फ्रैक्चर

 

जौनपुर। सिगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। रानीपुर निवासी और इनामीपुर में अस्थायी रूप से रह रहे उमेश मिश्र पुत्र सभाजीत मिश्र अपनी बाइक से जा रहे थे कि तभी तियरा की ओर से आ रही एक इनोवा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से उमेश मिश्र करीब 15 फीट दूर खाई में गिर पड़ें जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि उमेश के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और थाना सिगरामऊ प्रभारी सैयद हुसैन के निर्देश पर फिरोजपुर स्थित बाबा खंडेश्वर नाथ मंदिर में मेला ड्यूटी पर तैनात सिपाही रोहित चौहान और अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

थाना प्रभारी सिगरामऊ ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके पास इनोवा कार का नंबर और फोटो उपलब्ध है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज