Fastblitz 24

कार की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल, लखनऊ से दवा लेकर वापस जा रहें थें घर 

 

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर के पास रेलवे क्राॅसिंग के पास किसी अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक पर सवार पिता की मौत हो गई है। दूसरी ओर पुत्र घायल हो गया है। मालूम हो कि जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर गांव के निवासी 73 साल के हौसला प्रसाद मिश्रा अपनी बाइक से अपने पुत्र मुकेश मिश्रा के साथ दवा लेने लखनऊ गयें हुए थें।

शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे जब दोनों पिता और पुत्र अहमदपुर का्रॅसिंग के पास पहुंचे ही थें कि, किसी अज्ञात कार ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयें। घटना के बाद आसपास के जुटे लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया, जहां हौसला प्रसाद मिश्रा की मौत हो गई। दूसरी तरफ घायल युवक का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पिता और पुत्र अपनी बाइक को जफराबाद स्टेशन पर खड़ी करके लखनऊ गयें और वापस आकर बाइक से अपने घर के लिए जा रहें थें। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love