जौनपुर। जिले के थाना जलालपुर क्षेत्र में एक हाईवे के पास सड़क हादसे के बाद बाइक सवार बदमाशों ने आभूषण बनाकर बाजारों में बेचने वाले एक युवक का चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गयें हैं। जिला वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुरथाला गांव निवासी कन्हैया वर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका पुत्र आशीष वर्मा चांदी के आभूषण को तैय्यार कर कई जगहो पर बाजारों में उन्हें बेचता है। आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते सोमवार की रात मेरा बेटा आशीष अपने साथी युवक द्वारश खरवार के साथ जौनपुर बाजार से चांदी के आभूषण को बेचकर अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था कि करीब 10 बजे अकबरपुर अंडरपास के ऊपर हाईवे पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार युवक गिर पड़े। घटना के बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश आएं और आशीष के पास पड़ा चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर वहां से फरार हो गए। बाइक के फिसलने के कारण युवक आशीष घायल हो गया है। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



