Fastblitz 24

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

 

जौनपुर। थाना बक्सा क्षेत्र के शंभु बाजार के पास एक हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कपुरपुर गांव का रहने वाला 30 साल का गौरव सिंह उर्फ जैकी अपनी बाइक से वापस अपने घर के लिए जा रहा था। जब युवक बाइक से शंभु बाजार से कुछ दूर पर मौजूद आदर्श इंटर काॅलेज के पास पहुंचा तो किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया।

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार युवक को जोरदार धक्का मारने के बाद अज्ञात वाहन वहां से फरार हो गया। घटना के बाद वहां जुटे लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए आनन फानन में नौपेड़वा के अस्पताल ले गएं, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची ने सोमवार को युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलने के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज