Fastblitz 24

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। जिले में अपनी बाइक से घर वापस जा रहे युवक को एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मछलीशहर थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी एक 28 साल का युवक सुरज मंगलवार की रात नगर इलाके से होते हुए अपने घर के लिए जा रहा था कि उसी समय किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टककर लगने के बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी भेजवा दिया। डाॅक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे फिर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज चल रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज