Fastblitz 24

खड़ी ट्रक से अनियंत्रित होकर टकराई बाइक, दो युवकों की मौत और तीसरा गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी तिराहे के पास के पास एक सड़क पर बाइक सवार युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर कठीराव में बरात में गयें हुए थें।

बरात से लौटते समय तिराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से जाकर टकरा गई। इस घटना के बाद दो युवकों की मौत हो गई और वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों मृतकों की पहचान अरूण पटेल और कौशल के रूप में हुई है। तीसरे घायल युवक की पहचान विनोद पटेल के रूप में हुई है। फिल्हाल जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज