वाराणसी। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना वाराणसी के गंगापुर, मंगारी (फूलपुर) क्षेत्र में सामने आई है, जहाँ सोमवार रात एक मामूली पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे गाँव में सनसनी फैल गई है और लोग सदमे में हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक रमेश राम (50) सोमवार रात अपनी नातिनी को हनुमान जी की माता का नाम ‘अंजनी’ बताते हुए खिला रहे थे। रमेश के छोटे भाई सुभाष ने इसे अपनी बेटी अंजनी का अपमान समझ लिया और यहीं से विवाद की चिंगारी भड़क उठी। बात इतनी बढ़ गई कि सुभाष और उसके दूसरे भाई अनिल ने मिलकर रमेश पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पूरा पढ़िए… ????


इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के दोनों छोटे भाइयों, अनिल और सुभाष, के साथ-साथ सुभाष की पत्नी फुलकुमारी को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है और घटना के पीछे के सभी पहलुओं को खंगाल रही है। मृतक रमेश राम के पाँच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियाँ और एक बेटा शामिल है। वह पेशे से राजगीर मिस्त्री थे और कथित तौर पर शराब के आदी थे। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक कलह के गंभीर परिणामों को उजागर किया है और गाँव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Author: fastblitz24


