Fastblitz 24

दबंगों ने दलित युवक को जातिसूचनक गालियां देते हुए पीटा

 

जौनपुर। जिले में सिकरारा थाना क्षेत्र के ग्राम खेतलपुर में एक दलित युवक को गोमटी के पास से उठवा कर दबंगों ने उस पर लाठी डंडो से हमला करके घायल कर दिया है। इस मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

खेतलपुर निवासी लालचन्द्र सरोज पुत्र दशई ने थाने में पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 6ए30 बजे उनके पुत्र कुलदीप सरोज को गांव से ही एक गुमटी के सामने से जबरदस्ती उठाकर बगल के सरपताही स्थान पर ले जाया गया। वहां रजनीश यादव पुत्र तिलकधारी यादव और निरहु यादव पुत्र राजेन्द्र उर्फ मुखिया ने जातिसूचक व भद्दी.भद्दी गालियां देते हुए लाठी.डंडों, लात.घूंसों से बेरहमी से पिटाई की।

आरोप है कि हमलावरों ने कुलदीप सरोज को धमकी दी कि यदि थाने गया तो जान से मार देंगे। मारपीट में कुलदीप को गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love