जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मंगलवार को विधिवत पूजन के साथ प्रारंभ किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बाबा साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में पूजा-अर्चना कर मूल्यांकन प्रक्रिया की शुरुआत की।

इस अवसर पर कुलपति ने डा. संजीव गंगवार, श्रीमती जया शुक्ला, डॉ. अजय मौर्या, डॉ. अनीष एवं डॉ. पंकज को उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन हेतु प्रदान करते हुए कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समयबद्ध, निष्पक्ष और सुचितापूर्ण ढंग से किया जाए।


परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि राजभवन एवं उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार समर्थ पोर्टल का उपयोग करते हुए परीक्षा परिणामों को शीघ्र घोषित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मूल्यांकन समन्वयक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह तथा समिति के अन्य सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव एवं सत्यम उपाध्याय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सभी पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं और ये मई के द्वितीय सप्ताह तक चलेंगी। परीक्षाएं समाप्त होते ही संबंधित विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निरंतर जारी रहेगा, जिससे परिणाम समय से घोषित किए जा सकें।
मूल्यांकन कार्य के उद्घाटन अवसर पर प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. देवराज, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, श्याम त्रिपाठी, लाल बहादुर, जय सिंह और मनु मिश्रा समेत अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।
Author: fastblitz24



