Fastblitz 24

पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक की टक्कर से पलटी रूपयों से भरी कैश वाहन

 

जौनपुर। जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर के पास एक हाईवे पर किसी अज्ञात ट्रक की टक्कर से रूपयों से भरा कैश वाहन पलट गया। ट्रक के चालक ने कैश वाहन को टक्कर मारते हुए वहां से फरार हो गया। मालूम हो कि कैश वाहन को लेकर चालक समेत सुरक्षाकर्मी कैश वाहन को लेकर सेंट्रल बैंक जा रही थी कि ओवर ब्रिज के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने कैश वाहन को टक्कर मार दिया।

इस घटना के बाद ट्रक चालक तेजी से वहां से फरार हो गया। अज्ञात ट्रक की टककर से कैश वैन पलटने के मामले में जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच कर मदद करने में जुट गई। घटना के बाद क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं ने बताया कि थाना बदलापुर क्षेत्र के सरोखनपुर ओवर ब्रिज के पास पीछे से ट्रक के टक्कर के कारण कैश वैन पलट गई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर वाहन को कब्जे में लिया गया। वैन में सवार सभी गंतव्य को रवाना हो गए है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज