Fastblitz 24

दीवानी न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

 

जौनपुर। जिले में दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है। यह धमकी भरा ईमेल जिला जज की आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कचहरी परिसर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। मंगलवार सुबह जौनपुर दीवानी कचहरी में इस धमकी भरे संदेश से हड़कंप मच गया। बार एसोसिएशन ने एक सूचना जारी कर पुष्टि की कि जिला जज को ईमेल के माध्यम से परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सूचना के बाद वकीलों से तत्काल कचहरी परिसर खाली करने और पुलिस की जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस और सुरक्षा बल इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज