Fastblitz 24

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे

 

जौनपुर। थाना जफराबाद क्षेत्र के कादीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो के बीच लाठी डंडे से मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्ष की तरफ से कुल पांच लोग घायल हो गयें हैं। मारपीट की घटना के बाद घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इसी क्षेत्र के कादीपुर में बीते दो फरवरी की रात दोनों पक्षो के बीच बीते दो महीने पुराने विवाद को लेकर बहस हो गई। बात इतनी बढी कि दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष की तरफ से राजेंद्र, आरती और रागीनी तो वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से पवन और राहुल घायल हो गए हैं। फिल्हाल बुधवार के दिन पुलिस ने इस मामले को लेकर मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज