Fastblitz 24

दवा का पूरा कोर्स और साथ-साथ प्रोटीन युक्त आहार जरूरी- डॉक्टर अंजू सिंह

 

जौनपुर। प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुर बड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ में सोमवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संस्था द्वारा गोद लिए गए 124 टीबी मरीजों को पोषाहार किट बांटा गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने मरीजो को दवा का पूरा कोर्स खाने के लिए एवं प्रोटीन युक्त आहार लेने के लिए प्रेरित किया एवं सभी उपस्थित मरीजो को टीबी मुक्त देश के लिए शपथ दिलाई गई संस्था की ओर से महेंद्र शुक्ला ने मरीज को टीबी के लक्षण उपचार और सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और संस्था द्वारा टीबी मरीज के लिए किया जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। बदलापुर के एसटीएस तरुण कुमार ने मरीजों को टीपीटी एवं डीबीटी से संबंधित प्रकरणों को सुलझाया। कार्यक्रम का संचालन सौम्या सिंह ने किया। इस अवसर पर सैकड़ो मरीजों के साथ-साथ संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज