जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ डब्बू के निधन की खबर सुनने के बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता अजय राय उनके आवास पर पहुंचें हैं। अजय राय ने कहा कि उनके पिताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके आवास पर पहुँचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। आगे उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। अजय राय के साथ तमाम कांग्रेस के नेता मौजूद रहें।

Author: fastblitz24



