Fastblitz 24

दबंग ने वृद्ध महिला को मारपीट कर किया घायल

 जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौड़ियां में एक दबंग युवक द्वारा 60 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कौड़ियां निवासी असगरी (60) पत्नी स्व. फखरुद्दीन ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोस के ही एक दबंग युवक पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह कान से सुनने में असमर्थ है, जिसका फायदा उठाते हुए युवक ने उसे बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के परिजनों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज