जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के नगवां गांव में खेत में सिचाई के लिए गए हुए एक किसान की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार 54 साल के किसान दिनेश शर्मा अपने घर से करीब एक किलो मीटर दूर पर स्थ्ति खेत में शनिवार को सिंचाई करने के लिए गए हुए थें। जब परिजन देर तक न लौटने पर खाना लेकर खेत गए तो उन्होंने देखा दिनेश की लाश खेत के मेढ पर पड़ी हुई थी। किसान की लाश मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा। फिल्हाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस किसान की मौत का कारण जानने के लिए जांच में जुट गई है। हालांकि इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने किसी से विवाद की बात नहीं कही है।

Author: fastblitz24



