Fastblitz 24

बेटी की शादी से पहले जंगल में फंदे के सहारे पेड़ पर लटकती मिली व्यक्ति की लाश

 

जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव में सोमवार की सुबह घर कुछ दूर जंगल में संदिग्ध परिस्थ्तियों में एक पेड़ पर फंदे के सहारे व्यक्ति की लाश पाई गई है। परिजनों के अनुसार उक्त व्यक्ति रविवार की सुबह अपने घर से निकल कर कहीं चला गया था। सोमवार की सुबह अपने खेत की सिंचाई करने के लिए जा रहे एक युवक की नज़र जब पास के पेड़ पर पड़ी तो उसने फंदे के सहारे लटकते हुए व्यक्ति की लाश देखकर उसे पहचान गया और उसने मृतक व्यक्ति की लाश मिलने की बात उसके परिवार के लोगों को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक व्यक्ति की पहचान अमावांखुर्द गांव निवासी लक्ष्मी शंकर यादव उर्फ पप्पू यादव के रूप में हुई है। बातचीत के दौरान पता चला कि मृतक व्यक्ति के बेटी की शादी होने वाली थी। हालांकि संदिग्ध परिस्थ्तियों में मिली व्यक्ति की लाश के बाद इस घटना को आत्महत्या बताया जा रहा है। उक्त व्यक्ति की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस मामले में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति के भाई की तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने पर कार्यवाही की जाएगी। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि व्यक्ति की मौत किस कारण हुई है। लक्ष्मी शंकर यादव की मौत से घर में शादी की शहनाई की जगह मातम छा गया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज